अलीगढ़, फरवरी 13 -- चण्डौस, संवाददाता। कस्बा के मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास गुरुवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गली किनारे लगा एक विद्युत पोल अचानक टूटकर पास बने मकान की दीवार पर जा गिरा। संयोग से उसी समय नीचे से एक बारात की चढ़त गुजर रही थी । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पोल टूटकर झुकते ही बारात में शामिल महिलाओं और बच्चों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि खंभा सीधे जमीन पर नहीं गिरा, बल्कि मकान की दीवार पर टिक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के समय विधुत सप्लाई चालू थी । स्थानीय लोगों ने बिजली घर फोन करके विधुत सप्लाई बंद कराई । स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र में जर्जर खंभों को शीघ्र बदलवाने की मांग की है, ताकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.