धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता टुंडी विधायक मथुरा महतो ने बराकर नदी पर प्रस्तावित बलपहरी बांध योजना को शुरू करने की मांग विधानसभा में सरकार से की। शून्यकाल के दौरान विधायक ने बताया कि 2006-07 में बहुद्देश्यीय बलपहरी बांध परियोजना के तहत बराकर नदी पर इसकी योजना बनाई गई थी। इसमें लगभग छह हजार करोड़ का खर्च आना था। विधायक ने सदन को बताया कि बराकर नदी में तिलैया बांध और दामोदर में मैथन बांध परियोजना के बीच टुंडी प्रखंड और गिरिडीह जिला के गांडेय प्रखंड में छह हजार करोड़ की लागत से बलपहरी बांध परियोजना का प्रस्ताव पारित किया गया था। 2012 में सेंट्रल वाटर कमीशन द्वारा डीपीआर बनाकर डीवीसी को उपलब्ध करा दिया गया था। वर्तमान में यह प्रस्ताव जल संसाधन के पास लंबित है। विधायक ने चयनित स्थल पर बांध निर्माण की मांग सरकार से की।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.