साहिबगंज, जून 24 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के मुख्य द्वार के पास से आरपीएफ ने मंगलवार को दो नाबालिक लड़के को बरामद कर साहिबगंज स्थित बाल संरक्षण संस्था मंथन को सौंप दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नाबालिक लड़कों को बाहर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर एक टीम गठित कर रेलवे स्टेशन पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान जब प्लेटफार्म संख्या 01 पर पहुंचे तो मुख्य द्वार के पास दो नाबालिक लड़के घूमते दिखे। संदेह होने पर उन्हें रोक कर पूछताछ की गई । उन्होंने बताया कि वे गोड्डा जिला के बाराहाट व मेहरमा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घर में झगड़ा होने के चलते भाग कर बस से बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। दोनों नाबालिक लड़के को कागजी प्रक्रिया के बाद बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.