साहिबगंज, जनवरी 8 -- बरहड़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। बीपीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। ा स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा , परिवार नियोजन परामर्श,मातृत्व स्वास्थ्य सेवाएं, बाल स्वास्थ्य सेवाएं, दंत चिकित्सा जांच, मोतियाबिंद जांच, मलेरिया एवं टीवी नियंत्रण, किशोर - किशोरी स्वास्थ्य जांच आदि अन्य स्टॉल लगाये जायेगे । सभी स्टाल पर संबंधित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहेंगे। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डा रामदेव पासवान, बीडीओ सन्नी कुमार दास, सीओ अनोज कुमार, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, प्रमुख सुशीला हांसदा, उपप्रमुख अब्दुल कादिर, कार्यकारी बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुम...