साहिबगंज, मार्च 9 -- बरहेट। बरहेट बाजार के शाह चौक पर छोटा तालाब के पास स्थित बजरंजबली मंदिर के दान पेटी को तोड़कर अज्ञात चोरों ने बीते शुक्रवार की रात को दान के पैसे चुरा लिए हैं। मंदिर से जुड़े लोगों के मुताबिक दानपेट में करीब 10-12 हजार रुपए होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय पंडित डीएन पांडेय ने जब मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो देखा कि बजरंगबली मंदिर में रखा दान पेटी को किसी सामान से काटकर पैसे की चोरी कर ली गई है । उधर,सूचना मिलते ही ग्रामीण मदन साह,कृष्णा साह,राजीव साह, प्रेमचंद साह,ललन साह,राजू साह आदि ने बताया कि इससे 15 दिन पहले भी मंदिर का दान पेटी तोड़ कर चोरी की गई थी। समाचार भेजे जाने तक इस संबंध में अबतक बरहेट थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.