हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग प्रतिनिधि जिले के ओरिया स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्राउन होटल का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बरही विधायक मनोज यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत फीता काटकर होटल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर होटल परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। क्राउन होटल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट, बैंकेट हॉल तथा मल्टी क्यूजीन फूड की व्यवस्था उपलब्ध है। यहां शादी, रिसेप्शन, पार्टी, बर्थडे पार्टी एवं अन्य सामाजिक व उत्सव समारोहों के लिए शानदार इंतजाम किए गए हैं। रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ हाइजीन और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। यह होटल क्षेत्रवासियों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों के लिए भी बेहद सुविधाजनक साबित होगा। होट...