हजारीबाग, जनवरी 26 -- बरही प्रतिनिधि। बरही में शनरिवार पुलिस से युवकों ने हाथापाई कर ली। इस मामले में रविवार को पुलिस ने हुड़दंग करने और पुलिस के साथ हाथापाई करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरसोत में शनिवार रात्रि 10 बजे मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल लोग बरसोत चौक पर उत्पात मचाते हुए आवागमन को बाधित कर रहे थे। जिसकी जानकारी वाहन चालकों ने बरही थानाप्रभारी विनोद कुमार को दी। थाना प्रभारी ने विधि व्यवस्था के लिए पुलिस बल को वहां भेजा। पुलिस ने जुलूस में शामिल युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस बल के साथ ही हाथापाई कर दी, जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रतिमा विसर्जन के बाद पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने अन्य 11 लोगों को नामजद आरोपी और अज्ञात 100 ...