हजारीबाग, अगस्त 26 -- बरही प्रतिनिधि। बारिश से बरही के दुलमाहा में सोमवार की रात मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया। हालांकि इस घटना में घर के लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस संबंध में पीड़िता रेवंती देवी पति उमेश भुइयां ने बताया कि घर गिरने से उनकी मुर्गी, बकरी और घर में रखे अनाज घर के मलबे में दब गया। उन्होंने बताया कि घर गिरने से परिवार बेघर हो गया है। इधर पंचायत के मुखिया नारायण यादव और पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र गिरि ने रेवंती देवी पति उमेश भुइयां के बारिश से गिर गए घर का निरीक्षण किया। इधर पीड़िता ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...