चतरा, फरवरी 15 -- चतरा संवाददाता बरही के पूर्व विधायक सह कांग्रेस नेता उमा शंकर अकेला रविवार को चतरा पहुंचे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें नगर परिषद चुनाव को लेकर चतरा का चुनावी प्रभारी बनाया है। शहर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तय की और कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बशीर निजामुद्दीन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले चार चुनावों से नगर में भाजपा ही जीत दर्ज करती आ रही है। नगर क्षेत्र में सांसद और विधायक दोनों भाजपा के हैं, जबकि विधायक जनार्दन पासवान भी भाजपा समर्थित हैं, इसके बावजूद शहर का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि आज भी कई सड़कों की हालत जर्जर है, पेयजल व्यवस्था दयनीय है और बिजली की समस्या बनी हुई है। ...