हजारीबाग, फरवरी 1 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के गौरियाकरमा पंचायत के बीचकीला गांव में बरही पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी कर 150 किलो जावा महुआ को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अवैध शराब निर्माण के कारोबारी मौके से फरार हो गए। बरही पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.