हजारीबाग, मार्च 21 -- बरही प्रतिनिधि। बरही जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ के अध्यक्ष डोमन पाण्डेय के नेतृत्व में विक्रेताओं ने विधायक मनोज कुमार यादव को मांग पत्र सौंपी। संघ ने मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि बरही समेत झारखंड प्रदेश के 25 हजार जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सरकार उनकी उचित मांगों और बकाए कमीशन का भुगतान नहीं कर रही है। पिछले जनवरी एवं फरवरी माह में प्रदेश स्तरीय कमेटी ने सरकार को मांग पत्र सौंपा था लेकिन उसपर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण डीलरों में असंतोष है। अनाज वितरण के बदले कमीशन अभी भी कई महीनों का बकाया है। वर्तमान में सभी आनलाइन कार्य 4 जी और 5 जी किए जा रहे हैं। वहीं जविप्र के दुकानदारों को 2 जी का पोश मशीन दिया गया है। 2जी पोश मशीन के कारण राशन वितरण में समस्या हो रही है। बरही डीलर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.