हजारीबाग, फरवरी 1 -- बरही, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार मैढ़ को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विद्यालय का उत्तरोत्तर विकास हुआ। उनके कार्यकाल में विद्यालय में कला, सृजनशीलता और सौंदर्यबोध को विशेष प्रोत्साहन मिला। प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार ने विद्यालय में बिताए अपने समय और सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि कला व्यक्ति को संवेदनशील, अनुशासित और रचनात्मक बनाती है। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उन्हें स्मृति-चिह्न व उपहार भेंट कर हमेशा प्रसन्न और स्वस्थ रहने की कामना की। डॉ आशुतोष कुमार की विदाई के बाद विद्यालय की बागडोर वरीय शिक्षक...