हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- बरही प्रतिनिधि। विधायक मनोज कुमार यादव के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने कहा कि बरही ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, 40 प्रतिशत कार्य शेष है। 09 अक्तूबर 2023 को योजना के लिए पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत कुल लागत 27.61 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें पूर्व स्वीकृति की तुलना में लगभग 10.37 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि पर व्यय की मंजूरी दी गई है। बरही ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...