हजारीबाग, मई 10 -- बरही प्रतिनिधि। बरही बरकट्ठा सीमा पर स्थित गयपहाड़ी जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक की पहचान आशीष कुमार उम्र 24 वर्ष पिता स्व भोला प्रसाद ग्राम गयपहाड़ी के रूप में हुई है। आशीष कुमार की शादी दो दिन बाद होने वाली थी। शुक्रवार को उसके घर में पूजा थी। वह सुबह 8 बजे जंगल से पत्ता लाने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिवार के लोग दोपहर को उसे खोजने जंगल की ओर गए। जंगल में पहुंचने पर देखा कि शव पेड़ से लटका हुआ है। परिजनों ने शव को पेड़ से उतारा। शव को देखकर परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका व्यक्त की है। ग्रामीणों की सूचना पर बरही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.