गढ़वा, जून 28 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित बरहिया हाई स्कूल में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति नहीं होने से शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वर्ष 2016 में बरहिया मध्य विद्यालय को हाई स्कूल का दर्जा सरकार की ओर से दिया गया था। उसके बाद से आज तक स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। आलम यह है कि स्कूल के पारा शिक्षक राम लखन राम ही पिछले नौ वर्षो से विद्यालय के प्रभार में हैं। उस दौरान कई मर्तबा दूसरे विद्यालयों से शिक्षकों का प्रतिनियोजन इस विद्यालय में किया गया। वहां शिक्षक आते हैं और कुछ महीने व्यतीत करने के बाद अपना प्रतिनियोजन रद्द कराकर वापस मूल विद्यालय में लौट जाते हैं। उक्त कारण स्थिति जस की तस हो जाती है। एक ओर जहां आदिम जनजाति बहुल इस गांव के विकास के लिए सरकार धरती आबा जनजातीय ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.