गंगापार, अगस्त 10 -- गंगा का जलस्तर कम होना शुरु होने के बाद गंगा के कछार व अन्य गांवों में नष्ट हुई खेती तमाम किसानों के लिए चिंता व परेशानी का विषय बना हुआ है। मांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के गंगा कछार पर स्थित तमाम किसानों की सब्जियों के साथ ही अन्य गांवों के दलहन, तिलहन की खेती गंगा के बाढ़ व बरसात में डूबकर तबाह हो गई है, जिससे किसानों में काफी चिंता व तनाव है। मांडा क्षेत्र के बामपुर गाँव में गंगा कछार पर तमाम किसानों द्वारा सब्जी की खेती की जाती है। कछार पर परवल व करैला की खेती करने वाले किसान मातादान, राजकुमार, रामबाबू अर्जुन, बाल जी तिवारी आदि ने बताया कि हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद उनकी खेती गंगा के पानी में डूबकर तबाह हो जाती है। इस बार एक पखवाड़े के अंदर दो बार गंगा का जलस्तर बढ़ने से पूरी खेती बाढ़ में समाप्त हो गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.