साहिबगंज, फरवरी 23 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव 2026 में बरहड़वा बीडीओ सन्नी कुमार दास ने सोमवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। पति पत्नी दोनों एनडीएम कन्या उच्च विद्यालय बरहड़वा में स्थापित मतदान केंद्र संख्या 12/2 पर पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं। मतदानकर्मियों ने पहचान सत्यापन के बाद पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया। मतदान के बाद बीडीओ सन्नी कुमार दास ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को मतदान में भाग लेना अति आवश्यक है। उन्होंने आम मतदाताओं से भी निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...