साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- बरहड़वा। स्टेशन चौक पर शनिवार की देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी का दुबारा बरकत खान को अध्यक्ष बनाए जाने पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। आतिशबाज़ी और जयकारों से पूरा क्षेत्र कांग्रेसमय हो उठा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बरकत खान को पुनर्नियुक्ति पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बरकत खान जैसे समर्पित, कर्मठ और जनप्रिय नेता के नेतृत्व में जिला कांग्रेस को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी। संगठन में फिर से जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है। बरकत खान ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर संगठन को मज़बूत करेंगे, जनता की आवाज़ बनेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुँच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.