साहिबगंज, जनवरी 4 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर दो अधिक व्यस्त प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म से प्रतिदिन कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन होता है। इससे यात्रियों की भारी भीड़ बनी रहती है। इसके बावजूद यहां अब तक न तो लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है और न ही शौचालय की समुचित व्यवस्था। इससे यात्रियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट नहीं होने से बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और भारी सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को फुटओवर ब्रिज पार करने में काफी कठिनाई होती है। कई बार यात्रियों को सीढ़ियों पर रुक-रुककर चढ़ना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शौचालय की सुविधा नहीं होने से यात्रियों, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी असुविधा झेलनी पड़ती है। लंबी दूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.