सीवान, नवम्बर 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सदर प्रखंड के बरहन गोपाल गांव में पांच दिवसीय श्री सतचंडी महायज्ञ रविवार से विधि-विधान के साथ शुरू हुआ। महायज्ञ को लेकर पहले दिन आयोजन समिति के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे के साथ रविवार को निकाली गई। ढोल-नगाड़े, शंख ध्वनि व श्रद्धालुओं के जयकारे से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो चला था। लाल, पीले वस्त्र में पारंपरिक परिधान पहने सैकड़ों महिलाएं, युवतियां व छोटे-छोटे बच्चे सिर पर कलश लिए कलश यात्रा में शामिल होकर मां दुर्गा की जय-जयकार करते हुए नदी का जल उठाईं। यज्ञ स्थल से शुरू हुई कलश यात्रा बिन्दुसार व बंसोपाली होते हुए बरहन दाहा नदी के प्रमुख छठ घाट पर पहुंची। यहां वाराणसी से आए आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से महिलाओं व युवतियों के कलश में नद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.