हल्द्वानी, दिसम्बर 8 -- कालाढूंगी, संवाददाता। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की बरहनी रेंज में सोमवार को हाथी का शव मिला। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की। हाथी के गले के पास एक बड़ी गांठ और घाव मिला है। विभाग का मानना है कि संभवतया इसी गांठ और बीमारी के दर्द से हाथी की मौत हुई होगी। रेंजर लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वन बीट अधिकारी विवेक गोस्वामी और बीट वाचर प्रमोद सामंत गश्त पर थे। तभी बौर कमोला एन 1 बीट में उन्हें एक हाथी जमीन पर पड़ा मिला। मौके पर जाकर देखा तो हाथी मृत हालत में था। रेंजर ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों को इस मामले में सूचना दे दी गई है। हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। मंगलवार सुबह डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...