देवरिया, सितम्बर 21 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज में बाढ़ की स्थिति खतरनाक होती जा रही है। सरयू पूरी तरह से तबाही पर आमादा है। पानी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर प्रवाहित हो रहा है। शनिवार की शाम बाढ़ का पानी बरहज नगर में घुस गया। इससे लोग दहशत में है। दियारा में पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रबन्ध नाकाफी साबित हो रहे है। सरयू के जलस्तर में शनिवार को छह सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। शाम छह बजे नदी 67.51 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। जो खतरे के निशान से 1.01 मीटर अधिक है। उफनाई नदी का पानी नगर के पटेल नगर में प्रवेश कर गया। रविदास मंदिर के निकट बने नाले के रास्ते पानी नगर में आ रहा है। थाना घाट से पटेलनगर जाने वाली सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ से तटवर्ती गांवों कटइलवा, परसिया देवार, विशुनपुर देवार, रगरगंज, केवतलिया पर दबाव बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.