घाटशिला, जनवरी 12 -- बहरागोड़ा।बरसोल थाना के पुलिस ने सांड्रा पंचायत के पानीसोल, लोधनवनी गांव के पास छापेमारी कर अवैध देशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण, बर्तन, चूल्हा, गैस भट्टी सहित अन्य सामान जब्त किया गया। साथ ही शराब निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि लोधानवाणी गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा देसी शराब बनाकर आसपास के इलाकों में बेचने का कार्य कर रहा था जिसके आलोक में यह कार्रवाई की गई। लेकिन शराब बनाने वाले लोग पुलिस आने की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए। हालांकि शराब बनाने वाली भट्टी को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा। सांड्रा पंचायत के उक्त गांव में हमेश...