बलिया, जून 21 -- बलिया, संवाददाता। तीन दिनों के अंतराल के बाद शुक्रवार की भोर में दिन में हुई बरसात से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से धान की नर्सरी तथा साग-सब्जी के फसलों को फायदा मिलेगा। हालांकि कई जगहों पर बरसात के जलते लोगों को जल जमाव का भी सामना करना पड़ा। दिन-ब-दिन बढ़ रहे तामपान के बीच पिछले मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बरसात हुई तो एक दिन लोगों को राहत मिली। हालांकि अगले दिन बुधवार और फिर गुरुवार को धूप, गर्मी व उमस के चलते लोगों की दिक्कत बढ़ गयी। इसी बीच भोर में बरसात होते ही सुबह का मौसम सुहाना हो गया। कुछ देर तक तो ठंडी हवा बहती रही, लेकिन जब बंद हुई तो एक बार फिर लोग बेचैन हो उठे। दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बरसात के साथ ही आसमान पर बादल छा गये। लोगों का कहना है कि कुछ जगहों पर ठीक-ठाक तो कुछ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.