बिजनौर, फरवरी 22 -- क्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने अपने खेत से बरसीन काटने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। नांगल थाने में महिला बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। शनिवार शाम वह गांव के ही एक किसान के खेत में बरसीन काट रही थी। आरोप है कि खेत मालिक वहां पहुंच गया और खेत से बरसीन की चोरी करने के एवज में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद खेत मालिक उसे डराते धमकाते हुए पास के ही गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया, जिसे पर पास के खेत में काम कर रहा गांव का एक युवक पहुंच गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद उसने बाहर काम करने गए हुए अपने पति को इस बाबत सूचना दी, जिसके बाद नांगल थाना पुलिस को ...