उन्नाव, जनवरी 1 -- सफीपुर। स्थानीय भगवती चरण वर्मा पार्क में चल रहे रासलीला महोत्सव का समापन बरसाने की प्रसिद्ध होली लीला मंचन के साथ हुआ। समापन पर वृंदावन धाम से आए कलाकारों ने आकर्षक भेष-भूषा धारण कर फूलों की होली और लट्ठमार होली का शानदार मंचन किया, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। लीला मंचन में ब्रज की गोपियों ने भगवान कृष्ण और उनकी सखाओं को होली खेलने के लिए आमंत्रित करने का प्रसंग अत्यंत मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया गया। समापन दृश्य में सभी गोपियां और बाल सखा भगवान राधाकृष्ण पर फूलों की वर्षा कर भक्तिभाव से सराबोर हो जाते हैं। लगातार सात दिनों तक चले रासलीला एवं रामलीला आयोजन से नगर और आसपास का क्षेत्र भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में डूबा रहा। इस मौकेपर मुख्य यजमान संजीव गुप्ता, देवांग बाजपेई, कमलेश गुप्ता, हरिपाल,प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.