मथुरा, मार्च 20 -- बरसाना रोपवे में मंगलवार को आयी खराबी की जांच आईआईटी रुड़की की टीम करेगी। इस बारे में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने आईआईटी रुड़की को पत्र लिखा है। उधर कल के हादसे के बाद रोपवे बुधवार को भी बंद रहा। जिससे यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल सका। गौरतलब है कि मंगलवार को बरसाना स्थित राधा रानी रोप-वे की ट्रॉलियों से श्रद्धालु मंदिर को ऊपर व वहां से नीचे उतरने के लिये बैठ कर आ-जा रहे थे। दोपहर करीब 02:30 बजे 18 श्रद्धालुओं को लेकर तीन ट्रॉली राधा रानी मंदिर में राधाजी के दर्शनों को ले जा रही थीं। तभी अचानक श्रद्धालुओं से भरी तीनों ट्रॉली तेजी से नीचे की ओर आने लगी। इसे देख श्रद्धालुओं की चीख निकल गयी। तीनों ट्रॉलियों में बैठे श्रद्धालु घबरा गये। यह देख ट्रॉली संचालन करने वाली कंपनी कर्मियों की भी हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.