मथुरा, जनवरी 19 -- कस्बे में 24 फरवरी को लड्डू होली एवं 25 फरवरी को लठामार होली की तैयारियों के मद्देनजर रविवार देर शाम एसडीएम व सीओ गोवर्धन एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने श्रीजी मंदिर जाने वाले मार्गो से अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम गोवर्धन प्रजाक्ता त्रिपाठी ने सीओ गोवर्धन अनिल कुमार, अधिशाषी अधिकारी कल्पना बाजपेई, पुलिस बल व नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ बस स्टैंड व मंदिर जाने वाले मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। प्रजाक्ता त्रिपाठी ने बताया कि राधारानी के दर्शनों के दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है, वहीं लठामार होली पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु राधा रानी के दर्शन करने आते हैं। इसके लिए लोगों ने सड़कों पर अस्थाई अतिक्रमण कर लिया है। इसके कारण सड़कें सुकड़ गई हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.