मथुरा, फरवरी 24 -- विश्व प्रसिद्ध लाडलीजी मंदिर (राधा रानी मन्दिर) से नन्दगांव होली का निमंत्रण लेकर 24 फरवरी को प्रात: राधा सखी अपने सहयोगियों के साथ नंद बाबा की नगरी नंदगांव जाएगी। इसी दिन शाम को राधा रानी मंदिर में लड्डू होली खेली जाएगी। इस दौरान मंदिर के सेवायत पांडे बनकर होली की समाज गायन के दौरान मंदिर प्रांगण में नाचेंगे और देश भर से आए लाखों भक्तों के साथ लड्डू होली खेलेंगे। इसके आयोजन की तैयारी मंदिर के सेवायतों ने पूरी कर ली है। इसके बाद मंदिर में संध्या आरती के दर्शन कर गोस्वामी समाज द्वारा होली महोत्सव की चौपई रंगीली गली तक निकाली जाएगी। लाडलीजी के धाम बरसाना में होली की उमंग चरम पर पहुंचने लगी है। यहां के सभी मंदिर होली के रसियों से गुंजायमान हो रहे हैं। आश्रम धर्मशालाओं में सत्संग और होली का उत्सवों की धूम शुरु हो गयी है। जग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.