हाथरस, जनवरी 16 -- हाथरस। श्रीधाम बरसाना की दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। अब उन्हें बरसाने की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हाथरस डिपो के द्वारा बरसाना के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा। शनिवार को सदर विधायक अंजुला माहौर के द्वारा पूजा अर्चना के साथ बस को रवाना किया जाएगा। डिपो के अधिकारी बसों के टाइम टेबल को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं। हाथरस को ब्रज की द्वार देहरी कहा जाता है। यहां वृंदावन व बरसाना कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। अब हाथरस द्वारा लोकल व लंबे रूटों के अलावा बृज के तीर्थ स्थलों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। हाथरस डिपो में बसों की संख्या बढ़ने के साथ इनकम का ग्राफ नहीं बढ़ रहा है। इसलिए अब नए मार्गो पर बसों का संचालन किया जा रहा है। हाथरस से श्रीधाम बरसाना के लिए दो बसों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.