काशीपुर, जनवरी 28 -- काशीपुर। मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इससे काशीपुर-रामनगर हाईवे पर एक पेड़ गिर गया। रात में गिरे पेड़ की वजह से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। इसके बाद सुबह के समय फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। हालांकि पेड़ गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...