हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी। कालाढूंगी से करीब पांच किलोमीटर पहले चकलुआ स्थित निहाल नदी पर बन रहा टू-लेन पुल बरसात से पहले तैयार कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 15 जून तक पुल पर आवागमन शुरू करने का लक्ष्य तय किया है। इससे हल्द्वानी-देहरादून मार्ग पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बरसात के दिनों में निहाल नदी का जलस्तर बढ़ने पर मार्ग अक्सर बाधित हो जाता था, जिससे घंटों जाम लगता और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 3.19 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण को स्वीकृति दी थी। दिसंबर 2025 में शुरू हुआ यह कार्य मूल रूप से 21 सितंबर 2026 तक पूरा होना था, लेकिन विभाग ने इसे निर्धारित समय से लगभग तीन माह पहले पूरा करने की तैयारी कर ली है। लोनिवि के अधिशाषी अभियंत...