शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- शहर के लिए राहत भरी खबर है। गर्रा नदी पर ककरा में बने नए पुल को ऊंचा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सवा चार करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान इसी पुल की कम ऊंचाई शहर में जलभराव और तबाही की बड़ी वजह बनी थी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब विभाग सक्रिय हुआ है और पुल ऊंचा करने की दिशा में काम आगे बढ़ा है। पिछले साल जब गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा था, तब ककरा में बने नए पुल से नदी का पानी टकराने लगा था। पुल की ऊंचाई कम होने के कारण पानी का बहाव आगे नहीं बढ़ सका और आसपास के इलाकों में कई फीट तक जलभराव हो गया था। हालात ऐसे बन गए थे कि पानी लखनऊ-दिल्ली हाईवे तक पहुंच गया और हाईवे पर जाम लग गया था। कई मोहल्लों में घरों में पानी घुस गया था, जिससे लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.