गंगापार, अगस्त 6 -- बरसात से कच्चे घरों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कच्चे घरों में रहने वाले लोगों के लिए बरसात का मौसम किसी आफत से कम नहीं होता। मांडा क्षेत्र के उमापुर कला गाँव की महादेवी मांझी, बरहाकला गांव के मुस्लिम बस्ती के मुस्ताक अहमद, याकूब अली और बबुरा गांव में राज, धर्मेन्द्र, राम आसरे बिंद, जोखूलाल बिंद आदि के मकान बरसात से जर्जर होकर गिर गये हैं। घरों में बरसाती पानी भरा हुआ है। तमाम किसानों ने किसी तरह दोबारा नात रिश्तेदारों के यहाँ धान के बेहन मंगवाकर धान की खेती शुरु करने का प्रयास किया, लेकिन दोबारा फिर शुरू हुई बरसात के चलते उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। खेती पुन: जलमग्न हो गयी और धान के बेहन बरसाती पानी में नष्ट हैकर बह गये। क्षेत्रीय तमाम किसानों ने शासन प्रशासन से गिरे मकानों व क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.