गंगापार, फरवरी 4 -- मंगलवार को शाम चार बजे के लगभग हुई बूंदाबांदी से ठंड में तेजी से इजाफा हो गया है। इस बूंदा-बांदी से किसान खुश हैं, जिन किसानों ने देर से अपने खेतों में गेंहू सहित अन्य अनाजों की बुआई कर रखी थी, असमय बोई गई इन फसलों के लिए यह पानी अमृत जैसा है। दशरपुर गांव के किसान गुलाब चन्द्र तिवारी ने बताया कि तीन रोज से आसमान में छाए कुहरे से दलहन व तिलहन की फसल पर बुरा असर डाल रहा है, जबकि मंगलवार की शाम हुई बूंदा-बांदी से खेती को लाभ पहुंचेगा। अभी एक माह ठंड की आवश्कता है। हल्की बरसात से तरहार के इलाके में ऊंचे -नीचे स्थानों पर उगाई गई फसल अरहर व मटर, चना की फसल अच्छी होने की संभावना बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...