बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- लगातार हो रही बरसात के चलते गांव सबदलपुर में एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से परिवार बेघर हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य बच गए। किसी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घर में रखा सारा सामान मलबे के नीचे दब गया। परिवार के मुखिया मेघराज पु़त्र होराम सिंह ने बताया कि घर के सभी सदस्य मकान के सामने छप्पर में थे। लगातार हो रही भारी बरसात से बृहस्पतिवार की शाम मकान की छत भर-भराकर गिर गइ। जिसके नीचे घर का सारा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से मलवे में दबे सामान को निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...