प्रयागराज, जून 25 -- आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से मंगलवार को रामबाग स्थित एक होटल में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ़ भंवर सिंह ने बरसात में होने वाली बीमारियों के लक्षण व बचाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मानसून का मौसम कई तरह के संक्रमण के खतरे को बढ़ा देता है। इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान रखें। डॉ. अशोक गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। डॉ़ अखिल निगम ने आभार व्यक्त किया। डॉ़ भगवान केसरी, डॉ़ कपूर केसरवानी, डॉ़ सुनील पटेल, डॉ़ राजेश सिंह डॉ़ राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...