औरैया, जनवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। मंगलवार को औरैया जिले में मौसम ने लोगों के लिए कई परेशानियाँ खड़ी कर दीं। पूरे दिन लगातार बरसात और तेज़ ठंडी हवाओं के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दिनचर्या प्रभावित रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही हल्की-हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही थीं, जो दिनभर रुक-रुक कर बरसी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश ने जिले के सभी क्षेत्रों में अपने असर दिखाए और इससे किसानों, सड़क पर आने-जाने वाले लोगों और बाजार में काम करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम कर रहे लोग भी बरसात और ठंड से प्रभावित हुए। मंगलवार की बारिश ने स्थानीय बाजारों में रौनक को भी प्रभावित किया। कई दुकानदारों ने अपनी दुका...