हरिद्वार, फरवरी 13 -- आत्मलपुर बोंगला क्षेत्र में एनएचएआई की ओर से बनाए गए बरसाती नाले ने आसपास के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जल निकासी के उद्देश्य से तैयार इस नाले की ऊंचाई अधिक है, जबकि खेतों को जोड़ने वाली चकरोड नीचे रह गई है। नतीजतन फसल ढुलाई अब जोखिम भरा काम बन गया है। किसानों का कहना है कि पहले वे ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंस-बुग्गी से आसानी से फसल, चारा और कृषि उत्पाद मुख्य मार्ग तक पहुंचा लेते थे। लेकिन, अब नाला ऊंचा हो जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। चकरोड और सर्विस लेन के बीच स्तर में अंतर आने से वाहन चढ़ाना खतरनाक साबित हो रहा है। ट्रैक्टर फंसने या पलटने की आशंका रहती है। किसानों को सीधे रास्ते जाने की बजाय दूसरे किसानों के खेतों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे आपसी विवाद की आशंका भी बढ़ गई है। किसानों ने आशंका जताई कि बरसात म...