कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। इंदौर की घटना के बाद भी गोविंद नगर के बरसाती नाले में सीवर का गंदा पानी जा रहा है। इसमें पानी की पाइप लाइनें भी पड़ी हैं। नगर निगम सदन में भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित जब नगर निगम और जलकल के जरिए इस समस्या का निस्तारण नहीं करा सके तो डीएम के पास जा पहुंचे। उनके साथ पहुंचे सैकड़ों लोगों ने डीएम से गुहार लगाई कि इस समस्या से निजात दिलवाएं। पार्षद नवीन पंडित समेत गोविंदनगर वासियों ने फरियाद की कि कुछ दुकानदार सीवर लाइन नहीं डालने दे रहे हैं। बरसाती नाले में पांच वार्डों का सीवर का गंदा पानी जा रहा है। टेंडर हो चुका है और यहां तक कि वर्क ऑडर भी हो चुके हैं। काम शुरू ही होने वाला था कि कुछ व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इससे काम ही रुका पड़ा है। सीवरभराव से लोगों का जीना दुश्वार है। ग...