मऊ, जनवरी 10 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देवरिया खुर्द बरसवां गांव के सिवान स्थित एक तालाब में शुक्रवार की देर शाम एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार को शव की शिनाख्त के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया खुर्द बरसवां गांव के पास शुक्रवार की शाम को अज्ञात वृद्ध का तालाब के पास शव उतराया बरामद किया गया था। काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त किया। शव की शिनाख्त 60 वर्षीय इमरान निवासी कस्बा जहानगंज थाना जहानगंज आजमगढ़ के रूप में किया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं में पर जांच करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.