नई दिल्ली, मार्च 4 -- यूपी विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में सूबे के विकास की रफ्तार सुस्त हो गई थी। भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूमा है और देश की जीडीपी में प्रदेश की हिस्सेदारी 9.2 प्रतिशत हो चुकी है। सीएम योगी ने रामचरितमानस के दोहे बरसत हरसत सब लखे... का हवाला देते हुए बताया कि हमने टैक्स लेने और उस टैक्स का इस्तेमाल जनता के हित में किस प्रकार से किया है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय आठ सालों में दोगुनी हो गई है। सीएम योगी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य और सबसे अधिक संसाधन होने के बावजूद 1950 से 2017 तक प्रदेश की जीएसटीपी 12.75 लाख करोड़ तक पहुंच सकी जबकि 2017 में जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताया और पिछले आठ वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.