मऊ, जनवरी 10 -- मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरवा से रौनक चौबे पुत्र हरीश चंद्र चौबे शुक्रवार की शाम करीब चार बजे से लापता हैं। परिजन काफी खोजबीन कर चुके है, लेकिन अब तक कहीं कुछ पता नही चल सका है। परिजनों के अनुसार, रौनक शाम को घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। कई घंटों की खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय रानीपुर थाना को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और बालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस की टीमें संभावित स्थानों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं। पुलिस और परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को रौनक चौबे के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देता ह...