महाराजगंज, मई 25 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती संकट से निजात नहीं मिल रही है। शनिवार की सुबह में बरवाकला की बिजली गुल हो गई। तकनीकी खराबी दूर करने के बाद दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल हुई। लगातार पांच घंटे बिजली कटौती से बिजली घर से जुड़े 100 गांवों के उपभोक्ताओं की उमस भरी गर्मी में सांसत हो गई। 33/11 बरवाकला विद्युत उपकेंद्र से 100 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। शेड्यूल के अनुसार बिजली से जुड़े उपभोक्ताओं को तीन शिफ्ट में 18 घंटे बिजली मिलनी है। लेकिन शनिवार की सुबह में विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में तकनीकी खराबी के चलते ब्रेकडाउन हो गया। फाल्ट और तकनीकी खराबी दूर करने के लिए अवर अभियंता की टीम जुट गई। लेकिन उसे ढूढ़ने और ठीक करने में पांच घंटे लग गए। दोपहर सवा एक बजे आपूर्ति बहाल हुई। आपूर्ति समय में लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.