सोनभद्र, जनवरी 4 -- शक्तिनगर,हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत चंदुआर के बरवानी बस्ती में आधा अधूरा सीसी रोड बनने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शेष बची हुई सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आधी बची सड़क को बनाने के लिए संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया, लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल अधूरी सड़क को भी बनवाए जाने की मांग की है। ग्रामीण प्रदीप दुबे, राजू पंडित, राकेश वर्मा, परवेज खान आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगभग 40 वर्ष बीत जाने के बावजूद बरवानी बस्ती की सड़क आज तक नहीं बन सकी है। आरओ प्लांट से लेकर मोड़ तक लगभग दो सौ मीटर ही सड़क निर्माण हो सका है। आधा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.