लातेहार, फरवरी 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पश्चिमी के पूर्व जिप सदस्य नाजिमा परवीन ने बरवाडीह में स्वास्थ्य व्यवस्था खराब रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऐसे ही डॉक्टरो की कमी के कारण रोगियों का इलाज प्रभावित हो रही है। ऊपर से रोगियों के इलाज में उदासीनता बरती जा रही है। करोड़ों रुपये से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को तो बना दिया गया है, लेकिन रोगियों के इलाज की बेहतर व्यवस्था नही की जा रही है। उन्होने बताया कि केंद्र से रोगियों को रेफर तो कर दिया जाता है, लेकिन समय पर उन रोगियों को एम्बुलेंस उपलब्ध नही कराया जाता है। जिससे वैसे रोगियों की जान जोखिम में पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी इलाज की व्यवस्था को नही सुधार पा रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर बहुत...