लातेहार, फरवरी 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह स्टेशन पर बुधवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। डालटनगंज रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रगेश निगम ने रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के साथ चेकिंग अभियान चला कर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के महिला बोगी, विकलांग, रेलवे लाइन क्रॉस करने वाले आदि के मामले में 21 व्यक्तियों को पकड़ा। इसके बाद रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी ने आरपीएफ पोस्ट पर निस्तारण कैम्प कोर्ट का आयोजन किया। इसमे पकड़े गए उन सभी लोगो पर न्यायिक दंडाधिकारी ने फाइन लगाया । फाइन जमा करने के बाद उन सभी लोगो को मुक्त कर दिया गया। चेकिंग अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन सहित आरपीएफ और जीआरपी के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...