लातेहार, सितम्बर 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि । बरवाडीह के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन की स्थिति चरमरा गई है। विभाग द्वारा मध्याह्न भोजन के कुकिंग कॉस्ट की राशि अब तक उपलब्ध नही कराई जा सकी है। स्कूलों में कभी भी मध्याह्न भोजन बंद हो सकता है। स्कूलों में मध्याह्न भोजन जारी रखने के लिए शिक्षा अधिकारियों के द्वारा अंडा मद की राशि से मध्याह्न भोजन चलाने के लिए फरमान जारी किया जा रहा है। क्योंकि अंडा मद में पर्याप्त राशि स्कूल के पास उपलब्ध है। अभी फिर अक्टूबर , नवम्बर और दिसंबर 2025 के अंडा की राशि स्कूलों में भेजने की तैयारी चल रही है। बता दे कि अप्रैल 2025 से लेकर चालू महीने सितंबर तक मध्याह्न भोजन के कुकिंग कॉस्ट की राशि सरकार के द्वारा नही भेजी जा सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.