लातेहार, दिसम्बर 17 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह लैम्पस क्रय केंद में अब तक किसानों से लगभग 700 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। अभी किसानों से धान की खरीदारी जारी ही है। हालांकि अब तक उन किसानों को धान बेचने की राशि का भुगतान नही हो पाया है। इसकी कागजी प्रक्रिया हो रही है। लैम्पस समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि तीन दिनों में लगभग 700 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जो लैम्पस में धान बेचने का अच्छा संकेत है। उन्होंने बताया कि ई पॉश बायोमैट्रिक मशीन काम नही कर रहा था। अब काम करने लगा है। धान बेचने वाले किसानों को राशि भुगतान की कार्रवाई चल रही है। उन्हें 48 घण्टे में धान का भुगतान होने की पूरी उम्मीद है। उन्होने बताया कि इस वर्ष 15 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...