लातेहार, मार्च 8 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में जविप्र दुकानों में अब तक करीब 3700 कार्डधारियो को धोती-साड़ी और लुंगी का वितरण नहीं हो सका है। धीमी गति से धोती-साड़ी-लुंगी वितरण होने से कार्डधारी इसके इंतजार में हैं। सरकार के द्वारा सोना सोबरन योजना के तहत जविप्र के 21 हजार कार्डधारियो को धोती-साड़ी और लुंगी की आपूर्ति की गई थी। उनमे से लगभग 16 हजार 500 से अधिक कार्डधारियो को धोती-साड़ी, लुंगी का वितरण किया जा चुका है। प्रभारी एमओ रामनाथ यादव ने बताया कि सभी जविप्र दुकानों के डीलरों को शेष बचे धोती-साड़ी और लुंगी का शीघ्र वितरण करने का निर्देश दिया गया है। इसके वितरण में कोताही नही बरतने के लिए उन्हें कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.